बिहार चुनाव 2025:महागठबंधन की ओर से मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित करने पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन ने तीन फीसदी वाले को उपमुख्यमंत्री बन सकता है तो 17 फीसदी वाले को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? मंगलवार को गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड के छोटका सांखे पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कही। गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अनस सलाम के समर्थन में वे अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे थे। ओवैसी ने आगे कहा कि आरएसएस के किसी भी सदस्य ने आजादी की लड़ाई में अपनी जान नहीं दी, न ही कोई जेल गया। देश को आजाद कराने में उनकी कोई भी भूमिका नहीं है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


