बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को छठ को लेकर बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों से जुड़ा एक वीडियो शेयर कर लिखा छठ जैसे त्योहार के मौके पर बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हुई हैं। बिहार जानें वाले यात्रियों को दरवाजों और छतों पर लटक कर जाना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि कई ट्रेनों में क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग सफर कर रहे हैं। बिहार में चुनाव के बीच राहुल गांधी ने बिहार के आस्था का पर्व छठ पर लोगों को अपने घर जाने में हो रही परेशानी की चर्चा कर एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए पूछा है कि कहां है ‘12,000 स्पेशल ट्रेन ?’
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


