BPSC Calendar 2025-26: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025-26 के लिए अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस नए कैलेंडर में आयोग ने विभिन्न विभागों में चल रही और आगामी भर्तियों की परीक्षा तिथियां, परिणाम घोषित करने की संभावित तारीखें और इंटरव्यू शेड्यूल की जानकारी शेयर की है। कैलेंडर के अनुसार, विशेष शिक्षक (7279 पद), असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) के 935 पद और सहायक टाउन प्लानर के 36 पदों के लिए भर्ती परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। आयोग के मुताबिक, 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) के 2035 पदों के लिए मुख्य परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2025 में जारी किया जाएगा। इसी महीने से इंटरव्यू की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। वहीं, 71वीं सीसीई परीक्षा, जो 13 सितंबर को आयोजित की गई थी, का रिजल्ट नवंबर में जारी होगा। इस परीक्षा के तहत 1298 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसकी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


