भोजपुरी अभिनेता पवन सिंंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से 100 गुना ज्यादा अमीर, जानें किसके पास कितनी है संपत्ति

काराकाट विधानसभा क्षेत्र से ज्योति सिंह का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन स्क्रूटिनी में स्वीकृत हो गया है। काराकाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए ज्योति सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया था। वह अब स्क्रूटिनी में भी स्वीकृत हो गया। इसके साथ ही ज्योति सिंह ने अपनी चुनावी तैयारी भी शुरू कर दी है। नामांकन स्क्रूटिनी में स्वीकृत होने के बाद ज्योति सिंह सबसे पहले महादलित टोला पहुंची। वे उनके साथ ही दिवाली मनाई। ज्योति सिंह के वकील अरविंद प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी। ज्योति सिंह भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी हैं।पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। पिछले साल पवन सिंह लोकसभा का चुनाव निर्दलीय लड़े थे। हालांकि उनकी इस चुनाव में हार हो गई थी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *