BSSC Recruitment: बिहार के युवाओं लिए सरकारी नौकरी पाने मौका आया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने लोअर डिविजन क्लर्क के 14,921 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। ये नियुक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में की जाएंगी, जो कि द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास या इसके बराबर होनी चाहिए, जो कि किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से प्राप्त हो। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान भी होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


