बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरणें में एनडीए ने सवर्णों पर और महागठबंधन ने पिछड़ों पर जताया भरोसा

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। एनडीए और महागठबंधन में पहले चरण को लेकर टिकटों का बंटवारा हो चुका है। दोनों गठबंधनों ने अपने अपने वोट बैंक के हिसाब से सामाजिक समीकरण को विस्तार देने की कोशिश की है। दोनों ओर से अभी तक घोषित कैंडिडेट लिस्ट में इसकी बानगी है। एनडीए ने पहले चरण में सवर्णों पर भरोसा जताया है जबकि महागठबंधन ने पिछड़ा और अतिपिछड़ा पर भरोसा जताया है। पहले चरण में 121 सीटों पर चुनाव होने हैं। 121 में सीटों में से एनडीए ने 48 सीटों पर सवर्णो को टिकट दिया है। जबकि महागठबंधन ने 121 में 71 सीटों पर पिछड़ा और अति पिछड़ा को प्रत्याशी बनाया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *