ई गजब आदमी है भाई… ऐसी हरकतें क्यों कर रहे है, सीएम का महिला को माला पहनाते फोटो का आरजेडी ने शेयर किया वीडियो

ई गजब आदमी है भाई…ऐसी हरकतें क्यों कर रहे है आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार का वीडियो शेयर करते हुए ये बातें लिखी है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी के गले में माला डालकर पूछा- जिताइएगा न इन्हें? इसका वीडियो जदयू के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव चल रहा था। वहीं से वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार ने इसको अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि सीएम पद की गरिमा तार तार हो गई है। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लाचार बताते हुए आगे लिखा है कि अब तो कोई भी सीएम को झिड़क दे रहा है। कोई भी कहीं भी डांटने लग रहा है। राजद ने आगे कहा कि नीतीश कुमार से सबसे ज्यादा उनकी पार्टी के लोग घबराए हुए हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *