बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजधानी पटना पुलिस ने कानून-व्यवस्था कायम रखने और मतदान को पूरी तरह से शांतिपूर्ण बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान का फोकस बाढ़-1 अनुमंडल क्षेत्र पर था, जिसमें बाढ़ और मोकामा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि इस अभियान के तहत पिछले 48 घंटों में अनुमंडल के सभी थानों में सघन छापेमारी की गई और इस दौरान कुल 110 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें वारंटी, फरार अभियुक्त और आपराधिक मामलों में संलिप्त लोग शामिल हैं। साथ ही पुलिस ने 3 अवैध हथियार, 6 जिंदा कारतूस और 2 खोखा बरामद किए।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम