तेज प्रताप यादव ने युवा आरजेडी के महासचिव रहे प्रेम कुमार यादव को तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर से उम्मीदवार बनाया है। प्रेम कुमार यादव शु्क्रवार को जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी के रूप में कल पर्चा दाखिल कर दिया है। तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने नामांकन दाखिल करते समय जो हलफनामा दिया उसमें तेजस्वी ने अपने पास चल और अचल मिलाकर करीब 8.1 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित किया था। तेजस्वी ने अपने हलफनामे में 85,000 रुपये की कीमत के साथ एक डेस्कटॉप और लैपटॉप होने की जानकारी भी दी है। राघोपुर विधानसभा सीट पर पहले चरण में ही 6 नवंबर को मतदान होगा। तेजस्वी यादव की पत्नी, राजश्री उर्फ राचेल आइरिस गोदिन्हो के पास 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


