बिहार विधानसभा चुनाव: निर्दलीय पर्चा भरने के बाद गोपाल मंडल ने लगवाया नारा – ‘प्रेम से बोलो नीतीश कुमार की जय’

बिहार विधानसभा चुनाव भागलपुर के गोपालपुर से 4 बार विधायक रह चुके गोपाल मंडल अक्सर अपने अनोखे अंदाज के कारण सुर्खियों में रहते हैं। जदयू से इस बार उनका टिकट काट गया है। उनकी जगह पार्टी ने बुलो मंडल को गोपालपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी आला कमान के इस फैसले से गोपाल मंडल बागी हो गए हैं। गोपालपुर से उन्होंने शनिवार को निर्दलीय पर्चा भरा। इसके बाद वे अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए फूट-फूट कर रोने लगे। लेकिन, इसी सभा के दौरान उन्होंने भीड़ से प्रेम से बोलो नीतीश कुमार की जय का नारा भी लगवाया। कुछ दिन पहले जदयू से टिकट कटने की सूचना पर वे सीएम नीतीश कुमर से मिलने पटना आए थे। लेकि, जब उनको सीएम से नहीं मिलने दिया गया तो वे सीएम आवास के सामने ही धरना पर बैठ गए थे।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *