जाले विधानसभा: आरजेडी के ऋषि मिश्रा को कांग्रेस ने हाथ छाप पर लड़ा दिया, पढ़िए कैसे रातों रात पलटा खेल?

बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन का शुक्रवार को अन्तिम दिन था। महागठबंधन में अन्तिम दिन तक सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चलता रहा। लेकिन, इस खीचता में एक रोचक कहानी जाले विधानसभा से जुड़ी समने आयी। टिकट के लिए हाथ पांव मारने के बाद थक चुके आरजेडी प्रत्याशी ऋषि मिश्रा आराम करने के लिए अपने कमरे में चले गए थे। इसी बीच कांग्रेस आला कमान के एक फोन ने उनकी नींद उड़ा दी। इसके बाद कल तक कांग्रेस को गाली देने वाले ऋषि मिश्रा रातों रात आरजेडी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लिया और शुक्रवार की सुबह कांग्रेस की टिकट पर जाले विधानसभा सीट से नामांकन किया।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *