BSSC CGL: सीजीएल और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

BSSC CGL परीक्षा को लेकर जरुरी अपडेट आ गया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बीएसएससी सीजीएल-4 और कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 24 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर तय की गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर थी। आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए आवेदन फॉर्म में संशोधन की सुविधा भी देने का निर्णय लिया है। इसके तहत उम्मीदवार 31 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच अपने आवेदन फॉर्म में कुछ डिटेल्स एडिट कर पाएंगे। किन डिटेल्स को एडिट किया जा सकेगा, इसकी जानकारी आयोग जल्द जारी करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *