बिहार को जल्द ही एक और वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तेज़ी से किया जा रहा है। रेलवे इसे मॉडर्न पैसेंजर हब के रूप में विकसित कर रही है, जहां यात्री सुविधाएं एयरपोर्ट जैसी होंगी। इस परियोजना के तहत तीन मंजिला अत्याधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग, स्काइवॉक ब्रिज, मॉडर्न टिकट काउंटर और हाई-टेक व्यवस्था स्थापित की जा रही है। दिसंबर 2026 तक स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कायाकल्प के बाद यह स्टेशन सिर्फ मुजफ्फरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर बिहार के लिए एक प्रमुख और पर्यावरण अनुकूल रेलवे हब बन जाएगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


