INDIA गठबंधन में खींचतान तेज : 5 सीटों पर फंसी RJD और कांग्रेस की बातचीत, JMM ने दी 12 सीटों की चेतावनी

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी INDIA ब्लॉक में सीट-बंटवारे को लेकर तनाव गहराता जा रहा है। एक ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच 5 विधानसभा सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही है, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी गठबंधन के भीतर अपनी हिस्सेदारी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए 12 सीटों की मांग रखी है। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के बीच बैसी, बहादुरगंज, रानीगंज, कहलगांव और सहरसा सीटों को लेकर मतभेद बना हुआ है। पिछली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कहलगांव और बहादुरपुर सीटों से उम्मीदवार उतारे थे, जबकि RJD ने सहरसा, बैसी और रानीगंज से चुनाव लड़ा था, मगर दोनों ही दल इनमें से कोई सीट जीत नहीं पाए।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *