बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान की नाराजगी की खबरों के बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP (R) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को एक हाई लेवल मीटिंग की। लोजपा (आर) के बिहार चुनाव प्रभारी और सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू तिवारी और सांसद शांभवी चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बैठक में सीटों के बंटवारे, चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन पर विस्तार से चर्चा हुई।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


