Bihar Assembly Election 2025 Dates Schedule: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का सस्पेंस आखिरकार खत्म होने जा रहा है। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। 243 सीटों वाले बिहार में इस घोषणा के साथ ही चुनावी हलचल और राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच जाएंगी। चुनाव शेड्यूल के आते ही राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद सरकारी घोषणाओं और उद्घाटनों पर रोक लग जाएगी। यह चुनाव एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर का मैदान बनेगा, वहीं जन सुराज पार्टी जैसी नई ताकतें मुकाबले को रोचक बना रही हैं। इससे पहले सोमवार को सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करने जा रहे हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


