Bihar assembly elections: बीजेपी ने चुनाव आयोग से की ये मांग, बूथों पर बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं को लेकर पढ़िए क्या कहा?

Bihar assembly elections बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज पटना पहुंची। टीम के सभी सदस्य सबसे पहले पटना में मान्यता प्राप्त 12 राजनीतिक दलों के साथ बड़ी बैठक कर चुनाव को लेकर उनसे फीडबैक लिया। चुनाव आयोग के सदस्यों के साथ बैठक में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दो बड़ी मांग कर दी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इसको लकर कहा कि चुनाव आयोग से हमने बिहार में दो चरणों में मतदान करवाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही बूथों पर बुर्का पहनकर मतदान करने आने वाली महिलाओं की चेहरों का मिलान मतदाता पहचान पत्रों से करने की मांग किया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *