बिहार विधानसभा चुनाव: प्रशांत किशोर की जन सुराज अपने कैंडिडेट की पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को करेगा जारी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज 9 अक्तूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। पार्टी की ओर से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी में कहा गया है कि पार्टी 9 अक्तूबर को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करेगी। इसके साथ ही पार्टी ने सभी लोगों से अपील की है कि ‘इस बार वोट सिर्फ अपने बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार के लिए।’ इसके साथ ही जनसुराज के चुनाव चिन्ह स्कूल बैग की तस्वीर लगाई गई है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर की ओर से 09 अक्तूबर को संवाददाता सम्मेलन कर के जानकारी दी जा सकती है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *