बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आज फिर आए 10-10 हजार, सीएम नीतीश ने ट्रांसफर किए 2,500 करोड़

Mahila Rojgar Yojana: बिहार की राजनीति में इस समय महिला मतदाता सबसे अहम केंद्र बिंदु बने हुए हैं। इसी कड़ी में सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना स्थित संकल्प भवन से राज्य की 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हज़ार रुपये की राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MRMY) के तहत 2,500 करोड़ रुपये की यह राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए लाभुकों तक पहुंचाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *