बिहार की सियासत में इस बार सिर्फ नेताओं की बयानबाजी ही नहीं, बल्कि उनकी गाड़ियों का जलवा भी चर्चा में है। विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नेताओं में टोयोटा लैंड क्रूज़र खरीदने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के बाद अब भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और चर्चित नेता पवन सिंह ने भी करोड़ों की यह लग्ज़री एसयूवी खरीद ली है। सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह 5 अक्टूबर को पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इससे पहले उन्होंने लैंड क्रूज़र खरीदकर अपनी चुनावी तैयारियों का संकेत साफ कर दिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


