1000 से कम वोट के अंतर वाली 11 सीटों पर इस बार होगी कड़ी टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दिन धीरे-धीरे करीब आ रहे हैं। सभी दल प्रचार-प्रसार में लगे हैं। रैलियां निकल रही हैं तो सरकार एक के बाद एक लोक लुभावन घोषणाएं कर रही है। साथ ही हर दल के वार रूम में चुनाव जीतने की रणनीति तैयार हो रही है। इस बार चर्चा में वे 11 सीटें रहने वाली हैं, जहां 2020 के चुनाव में जीत और हार का अंतर 1000 वोटों से भी कम था। इन सीटों ने न केवल पिछले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाई, बल्कि इस बार भी ये राजनीतिक दलों की रस्साकशी का केंद्र बन रही हैं। सत्ताधारी एनडीए और महागठबंधन दोनों ही इन सीटों पर विशेष रणनीति के साथ काम कर रहे हैं ताकि पिछले चुनाव की गलतियों को न दोहराया जाए और एक-एक वोट की कीमत को समझा जा सके।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *