बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक हलचल के साथ-साथ सुरक्षा का माहौल भी चिंताजनक होता जा रहा है। इसी बीच बिहार सरकार में मंत्री और चकाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुमित कुमार सिंह को लेकर सनसनीखेज खबर सामने आई है। जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के बरमोरिया पंचायत के रक्खा टोला स्थित खेल मैदान में भाकपा माओवादी के नाम से लिखे धमकी भरे पर्चे और काले झंडे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पर्चे में सीधे तौर पर सुमित कुमार सिंह समेत कई नेताओं के नाम लेकर उन्हें सुधर जाने की चेतावनी दी गई है, साथ ही न मानने पर “छह इंच छोटा” करने की धमकी दी गई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


