Bihar Assembly Elections 2025 “तेजस्वी से बैर नहीं,सुदय तुम्हारी खैर नहीं” तेजस्वी यादव की सभा में ये नारे लगते रहे। विधायक से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं सभा के समाप्त होने पर हर वो चौक चौराहे पर भी तेजस्वी यादव के सामने ये नारे लगाते दिखे। कई जगहों पर तो पार्टी कार्यकर्तओं ने तेजस्वी यादव के कारवे को बीच सड़क पर रोकर नारे लगाए। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इसको गंभीरता से लिया है। उनका कहना है कि सुदय यादव के खिलाफ कार्यकर्ताओं में विरोध है या फिर विरोध करवाया गया? इसकी पार्टी अपने स्तर से जांच कर रही है। लेकिन, विरोध का तेवर देखकर पार्टी के सीनियर नेताओं ने इसको गंभीरता से लिया है। राज्य सभा सदस्य संजय यादव ने कहा कि पार्टी पता लगा रहा है कि कार्यकर्ता क्यों नाराज हैं?
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


