तैयार रहें! बिहार के इन जिलों में अगले 3 घंटे में हो सकती है भारी बारिश और तूफान, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और डॉप्लर वेदर सेंटर, पटना ने कई जिलों के लिए अगले दो से तीन घंटों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए पश्चिम चंपारण, गया, सहरसा, गोपालगंज, मधेपुरा, सीवान, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा और शेखपुरा जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही, तेज गर्जना और अचानक वज्रपात की आशंका भी व्यक्त की गई है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जिससे आम जीवन प्रभावित हो सकता है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *