लालू-तेजस्वी कानों को खोल, गठबंधन के लिए दरवाजा खोल….ओवैसी के नेता महागठबंधन में शामिल होने के लिए अपने समर्थकों के साथ ढोल बाजा लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे। तेजस्वी यादव के आवास के बाहर ओवैसी की पार्टी के विधायक एवं बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमने लालू-तेजस्वी कानों को खोल, गठबंधन के लिए दरवाजा खोल जैसे नारे लगाए हैं। इसके पीछे मेरा उदेश्य बीजेपी और उसके समर्थकों को सत्ता में आने से रोकना है। हमने महागठबंधन में शामिल होने के लिए कई बार आरजेडी को प्रस्ताव दिया है। लेकिन, मेरी एक नहीं सुनी गई है। मेरी बार बार बातों को अनसुना कर दिया गया। इसलिए हम लोग आज ढोल बाजा के साथ पहुंचे हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


