LNMU UG Admission 2025: Lalit Narayan Mithila University (LNMU) में एडमिशन से संबंधी जरुरी अपडेट आ गया है। LNMU ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज (UG) में खाली रह गई सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 और 2 सितंबर 2025 को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, चार वर्षीय ग्रेजुएशन सत्र 2025-29 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी जो सीटें खाली रह गई हैं, उन पर ऑन-स्पॉट एनरोलमेंट कराया जाएगा। सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स (एप्लिकेशन आईडी, जन्मतिथि और पासवर्ड) का उपयोग कर पोर्टल पर जाकर कॉलेज का चयन कर सकते हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


