Patna Crime News पटना के सरकारी स्कूल में 5वीं की छात्रा की जिंदा जलकर मौत मामले में एक नया मोड़ आया है। बच्ची के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते कहा है कि छात्रा ने स्कूल के पुरुष और महिला टीचर को आपत्तिजनकर स्थिति में देख लिया था। इसकी शिकायत बच्ची किसी से नहीं कर दे, इसको लेकर छात्रा को धमकी दी जा रही थी। इससे परेशान होकर वो स्कूल कुछ दिन गई थी। दो दिन बाद जब वो स्कूल गई तो उसे जिंदा जला दिया गया। बुधवार की सुबह असेंबली के समय चितकोहरा कन्या मध्य विद्यालय में 12 वर्षीय छात्रा की बाथरूम में जिंदा जल गई थी, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


