बिहार विधानसभा चुनाव का रणक्षेत्र इस बार सिर्फ सड़कों, सभाओं और रैलियों तक नहीं सिमटा है बल्कि फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जोरदार जंग छिड़ी हुई है। 2020 तक जहां राजनीतिक पार्टियां डिजिटल कैंपेन को बस एक सहायक माध्यम मानती थीं, वहीं 2025 आते-आते सोशल मीडिया मुख्य मैदान बन चुका है। इस मैदान पर कांग्रेस काफी सबसे आक्रामक खिलाड़ी बनकर उभरी है, जो हर दिन औसतन 50 से ज्यादा वीडियो-मीम्स पोस्ट कर रही है। इसके बाद आरजेडी, बीजेपी और जदयू का नंबर आता है। हालांकि मतदान में दलों की सोशल मीडिया रणनीति मतदाता का मूड बदल पाने में कितना कामयाब होती है, यह बड़ा सवाल है?
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


