Bihar Assembly Elections 2025 बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर रणक्षेत्र तैयार हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद 22 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी मगध फतह के लिए गया आ रहे हैं। पीएम मोदी गया दौरा के दौरान मगध के 26 विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास करेंगे। मगध के 26 में से 20 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन का कब्जा है। गया में सबसे ज्यादा 4 सीट पर एनडीए का कब्जा है। एनडीए मगध में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पिछले दो वर्षो से काम कर रही है। पीएम मोदी शुक्रवार को अपनी सभा में इसका लेखा जोखा भी रख सकते हैं। इसके साथ ही मगध में विकास की गति कैसे बढ़े इसपर भी बोल सकते हैं। चुनावी साल में पीएम गयाजी से बिहार से जुड़े लगभग 12 से 13 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


