EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले ईओयू की ओर से सोमवार को सीवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) अनुभूति श्रीवास्तव के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करीब 71 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति पता चला है। ईओयू की प्रारंभिक जांच में यह उनकी वैध आय से करीब 78 प्रतिशत अधिक है। टीम की ओर से उनके सीवान स्थित आवास, पटना के रूपसपुर स्थित फ्लैट और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पैतृक आवास पर छापेमारी एक साथ किया था। ईओयू की टीम ने छापेमारी में कई अहम दस्तावेज, जमीन-जायदाद के कागजात और बैंक खाते से जुड़े प्रमाण जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद कुल अवैध संपत्ति का आकलन किया जाएगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


