Bihar ITICAT Result 2025: बिहार आईटीआई में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आईटीआई प्रवेश परीक्षा (ITICAT) 2025 की ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे चरण का सीट अलॉटमेंट परिणाम रद्द कर दिया है। यह रिजल्ट 14 अगस्त 2025 को जारी हुआ था, लेकिन टेक्निकल कारणों का हवाला देते हुए बोर्ड ने इसे निरस्त कर दिया। इस निर्णय के बाद 17 से 19 अगस्त तक प्रस्तावित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई है। बोर्ड का कहना है कि संशोधित सीट अलॉटमेंट परिणाम और नया शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


