मोदी-नीतीश को पटखनी देने की तैयारी, लालू यादव ने ऐसे रचना शुरू किया चुनावी चक्रव्यूह

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने चुनाव अभियान की कमान अपने हाथों में लेकर पार्टी में नई ऊर्जा भर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी को चुनावी बिसात में पटखनी देने के लिए उन्होंने कमर कस ली है। लालू की सक्रिय एंट्री के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया है। पटना से लेकर आरा तक पार्टी दफ्तरों और इलाकाई इकाइयों में कार्यकर्ताओं की हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लालू यादव न सिर्फ चुनावी रणनीति तय कर रहे हैं बल्कि सीट-दर-सीट समीकरण की समीक्षा भी खुद कर रहे हैं। वे प्रत्याशियों के चयन में ‘विनिंग फैक्टर’ यानी जीतने की संभावना को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा वे स्थानीय स्तर पर गठबंधनों को पार्टी की व्यापक चुनावी थीम से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *