Independence Day: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महादलित टोला पहुंचे सीएम, पढ़िए क्या दिया तोहफा

Independence Day बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर दलित वोटरों को साधने का प्रयास किया। 15 अगस्त को पटना से सटे पुनपुन प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत स्थित महादलित टोला ग्राम डिहरी में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोगों की जो भी मांगें या इच्छा थी उसे पूरा कराने के लिए हमलोगों ने पहले से ही मन बना लिया है। सीएम ने कहा कि आप सभी के लिए इस महादलित टोले में 29 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन तथा 55 लाख रुपए की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही कल्याणपुर पंचायत के खपूरा में 35 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण कराया जाएगा।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *