Bihar Voter List Controversy बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। बिहार के दरभंगा सदर विधानसभा में सैकड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची में दो या उससे अधिक जगहों पर दर्ज मिले हैं। इस बात का खुलासा भारतीय जनता पार्टी के बीएलए-1 ललन कुमार ने करते हुए चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ललन कुमार ने इस संबंध में दरभंगा जिला निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखते हुए कहा कि सर्वे के दौरान 655 लोगों के नाम मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि के साथ दर्ज मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि इन सभी लोगों का नाम एक ही विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग बूथों पर दर्ज है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


