Duplicate voter ID case in Bihar: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में डुप्लीकेट वोटर आईडी का मामला गंभीर रूप ले रहा है। बीजेपी नेता विजय सिन्हा और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बाद अब मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी, उनके संबंधी मनोज कुमार और दिलीप कुमार को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। इन तीनों के नाम दो अलग-अलग मतदान केंद्रों की वोटर लिस्ट में दर्ज पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि तीनों को 16 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे तक अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए कहा गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


