12-14 अगस्त के बीच जमकर बरसेंगे बदरा, बाद में बिहार में सताएगी चिपचिपी गर्मी

इस हफ्ते बिहार के मौसम में बदलाव का सिलसिला देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 14 अगस्त के बीच राज्य के ज्यादातर जिलों में कई स्थानों पर बारिश होगी, जबकि 15 से 17 अगस्त के बीच बारिश की तीव्रता घट जाएगी और मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त को पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों मसलन पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया और कटिहार में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *