Bihar News: भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों पर घड़ियाल का हमला, आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण जख्मी

Bihar News बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड का सात पंचायत इन दिनों बाढ़ से परेशान है। बाढ़ के कारण लोग पलायन को विवश हैं। इस बीच घड़ियाल के हमले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार की सुबह नौ बजे नगर निगम वार्ड-1 स्थित लालूचक और बुद्धूचक के दर्जनों बाढ़ की पानी से बचने के लिए सुरक्षित जगह महाशय ड्योढी स्थित बाढ़ राहत शिविर में जा रहे थे। इसी बीच एक बड़े घड़ियाल ने 7-8 लोगों काट कर जख्मी कर दिया। इसमें दो तीन बच्चे भी शामिल है। आस पास के लोग बड़ी मुश्किल से फिर एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों को घड़ियाल से बचाया।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *