Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार चुनाव आयोग (Election Commission) पर सवाल उठा रहे हैं। तेजस्वी ने बीते दिनों दावा किया था कि उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। तेजस्वी ने कॉन्फ्रेंस में जिस EPIC नंबर (RAB2916120) का जिक्र किया। उसे चुनाव आयोग ने गलत बताया। साथ ही वोटर आईडी कार्ड को जांच के लिए मांगा है। तेजस्वी के विरोधियों ने कहा कि तेजस्वी का दांव उल्टा पड़ गया है। दो-दो एपिक नंबर वाले मामले में वह बुरी तरह से फंस गए हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


