Bihar Chunav 2025 : चुनाव आयोग का SIR 3 तरह से डालेगा असर?

Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार में विशेष पुनरीक्षण संशोधन (SIR) के बाद 65 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि 7.96 करोड़ रजिस्टर मतदाताओं में से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 22.34 लाख वोटर मृत मिले, 36.28 लाख कहीं और ट्रांसफर हो गए और 7.01 लाख का नाम कई जगह दर्ज मिले। इन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। कुल मिलाकर यह संख्या 65.63 लाख (8.31%) बैठती है। इनमें सर्वाधिक वोटरों के नाम पटना जिले से हटाए गए हैं, जबकि मधुबनी और पूर्वी चंपारण दूसरे व तीसरे नंबर पर हैं। अब सवाल यह उठता है कि 65 लाख वोटरों का नाम कटना 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को कैसे प्रभावित करेगा।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *