Bihar Assembly Election 2025 लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव शनिवार को एक अलग अंदाज में दिखे। उनका नया अंदाज बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर इसपर कई तरह के सवाल भी कर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका सोशल मीडिया पर किसानों के साथ मिलकर धान की रोपनी करते फोटो सामने आया है। तेज प्रताप यादव भोजपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां गए थे। कार्यक्रम से पहले वे धान की रोपनी करने लगे। इसका फोटो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया। इसके बाद यूजर्स उनसे कई प्रकार का सवाल कर रहे हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


