Bihar SIR voter list वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद शुक्रवार को ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दिया गया। 24 जून से निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद आज इसे जारी किया गया। पुनरीक्षण के दौरान BLO पूरे बिहार में घर-घर जाकर वोटरों की जांच किए और लाखों मृत और प्रवासी वोटरों की जानकारी एकत्रित किए। निर्वाचन आयोग इसको अपने स्तर से जांचने के बाद लाखों वोटरों का नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट से काट दिया। इसके बाद चुनाव आयोग के द्वारा दावा-आपत्ति के लिए एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी किया जायेगा। जिससे राज्य के आगामी सभी चुनावों में वोटर अपने मत का उपयोग करेंगे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


