Gang Rape in Gaya: गया जी में बीएमपी 3 में होमगार्ड की बहाली के लिए आई एक लड़की के साथ एंबुलेंस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी एंबुलेंस ड्राइवर विनय कुमार और टेक्नीशियन अजित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 26 वर्षीय पीड़िता होमगार्ड (Home Gaurd) की बहाली के लिए बोधगया आई हुई थी। मैदान पर उसकी तबीयत बिगड़ी और बेहोश हो गई। उसे तत्काल बीएमपी कैंपस से एंबुलेंस से मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रास्ते में ड्राइवर और टेक्नीशियन ने उसका गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि एंबुलेंस में तीन से चार लोग थे। बेहोशी की हालत में उनलोगों ने मेरे साथ ये हरकत किया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


