बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा के उनके बेटे तेजस्वी यादव पर 4 बार हमला हुआ है। उन्होंने इसके लिए बीजेपी और जदयू को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि इस हफ्ते विधानमंडल के मॉनसून सत्र में तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ Voter List SIR के मुद्दे पर चर्चा के दौरान तीखी बहस हुई है। राजद समेत सभी विपक्षी दल चुनाव आयोग के इस अभियान का विरोध कर रहे हैं। सदन में भी काला कपड़ा पहनकर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही विरोध दिल्ली में लोकसभा के मॉनसून सत्र में महागठबंधन के नेता कर रहे हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


