Bihar Vidhansabha Monsoon Session बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन कार्यवाही शुरू होते ही तेजस्वी यादव ने स्पीकर नंद किशोर से फिर से एसआईआर पर चर्चा की मांग किया। उन्होंने कहा कि चर्चा कल अधूरी रह गई थी। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सदन में कल जो कुछ हुआ वह ठीक नहीं हुआ। हम लोगों से कोई गलती हुई है तो माफी चाहते हैं। इसके बाद तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से मांग किया कि वे एसआईआर पर अपनी चुप्पी तोड़ें और सदन में आश्वासन दें कि किसी बिहारी का नाम मतदाता सूची से नहीं कटेगा। संसद में (बुधवार) जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव ने एसआईआर का विरोध किया था। चंद्र बाबू नायडू की पार्टी भी इसका विरोध कर रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


