Bihar Crime: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ती हत्या और अपराध की घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। हाल ही में पटना के एक अस्पताल में पांच हमलावरों द्वारा एक कुख्यात अपराधी की दिनदहाड़े हत्या के बाद विपक्ष और सत्ताधारी गठबंधन के अंदर से भी सवाल उठने लगे हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अराजकता की स्थिति बन गई है और प्रदेश एक बेहोश मुख्यमंत्री के हाथ में है। वहीं, एनडीए के सहयोगी और एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने भी कहा कि हाल की हत्याएं राज्य में कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का संकेत दे रही हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


