Ind W vs Eng W: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने 8 विकेट से दर्ज की जोरदार जीत, सीरीज 1-1 की बराबर पर

Ind W vs Eng W 2nd ODI Highlights: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना (42) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 30) की पारियों के दम पर 29 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांगे थे कि तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैच में काफी देरी हुई तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच को 29-29 ओवर का कर दिया गया और इंग्‍लैंड को 144 रन का लक्ष्‍य मिला। फिर से बारिश होने पर फिर टारगेट बदला गया और इंग्लैंड को 24 ओवर में 115 रनों का टारगेट दिया गया। तब मेजबान टीम ने 18.4 ओवर में एक विकेट पर 102 रन बना लिए थे। घरेलू टीम ने बारिश के चलते संशोधित लक्ष्य को तीन ओवर पहले ही हासिल करते हुए जोरदार जीत दर्ज की। Ind W vs Eng W 2nd ODI Highlights: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना (42) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 30) की पारियों के दम पर 29 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांगे थे कि तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैच में काफी देरी हुई तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच को 29-29 ओवर का कर दिया गया और इंग्‍लैंड को 144 रन का लक्ष्‍य मिला। फिर से बारिश होने पर फिर टारगेट बदला गया और इंग्लैंड को 24 ओवर में 115 रनों का टारगेट दिया गया। तब मेजबान टीम ने 18.4 ओवर में एक विकेट पर 102 रन बना लिए थे। घरेलू टीम ने बारिश के चलते संशोधित लक्ष्य को तीन ओवर पहले ही हासिल करते हुए जोरदार जीत दर्ज की।   

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *