मुरली श्रीशंकर ने लगाई 7.75 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग, पुर्तगाल एथलेटिक्स मीट में पहला स्थान

भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने मीटिंग माया सिदादे दो देसपोर्टो 2025 में देश का नाम रोशन किया है। यह एक वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर का ब्रॉन्ज-लेवल मुकाबला था, जिसमें श्रीशंकर ने 7.75 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया है। श्रीशंकर ने प्रतियोगिता की शुरुआत 7.63 मीटर की छलांग से की। इसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड में 7.75 मीटर की छलांग लगाई, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा। तीसरे प्रयास में उन्होंने 7.69 मीटर की छलांग लगाई और चौथा प्रयास फाउल रहा। उन्होंने पांचवें प्रयास में 6.12 मीटर और आखिरी राउंड में 7.58 मीटर की छलांग लगाई। पोलैंड के पिओत्र टारकोव्स्की दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के क्रिस मिटरव्स्की ने तीसरा स्थान हासिल किया।भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने मीटिंग माया सिदादे दो देसपोर्टो 2025 में देश का नाम रोशन किया है। यह एक वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर का ब्रॉन्ज-लेवल मुकाबला था, जिसमें श्रीशंकर ने 7.75 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया है। श्रीशंकर ने प्रतियोगिता की शुरुआत 7.63 मीटर की छलांग से की। इसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड में 7.75 मीटर की छलांग लगाई, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा। तीसरे प्रयास में उन्होंने 7.69 मीटर की छलांग लगाई और चौथा प्रयास फाउल रहा। उन्होंने पांचवें प्रयास में 6.12 मीटर और आखिरी राउंड में 7.58 मीटर की छलांग लगाई। पोलैंड के पिओत्र टारकोव्स्की दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के क्रिस मिटरव्स्की ने तीसरा स्थान हासिल किया।  

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *