Bihar Politics: प्रशांत किशोर हुए और मजबूत, पूर्व IPS जयप्रकाश सिंह और अभिनेता रितेश पांडेय जन सुराज में शामिल

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। भोजपुरी गायक रितेश पांडे और पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह शुक्रवार को जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए है। दोनों पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशार की मौजूदगी में पाटी का दामन थामा है। दोनों को प्रशांत किशोर ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। उन्होंने इन दोनों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जन सुराज ऐसे लोगों को प्राथमिकता देती है या पसंद करती है जो बिहार से निकलकर अपने बल पर कोई बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज जो दोनों लोग पार्टी में शामिल हुए हैं, ऐसे ही बिहार के बेटे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत एक मुकाम हासिल किया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *