IND vs ENG 4th Test: भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 2-1 से आगे हैं। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा टेस्ट खेलने उतरेगी। लॉर्ड्स में खेले गए रोमांचक टेस्ट में भारत को 22 रनों के करीबी अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी। अब सीरीज में एक बार फिर बराबरी के लिए टीम इंडिया को ओल्ड ट्रैफर्ड में यह मैच हर हाल में जीतना होगा।भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड के इस मैदान पर साल 1936 में पहली बार टेस्ट मैच खेला था, जो ड्रॉ रहा। टीम इंडिया ने अब तक यहां कुल नौ टेस्ट खेले हैं, जिसमें एक भी जीत हासिल नहीं की।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


