Security Official denies India Star cricketer Jitesh Sharma entry At Lord’s During ind vs eng 3rd Test: शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम को लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड से 22 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले भारत और इंग्लैंड के इस अहम मुकाबले को देखने के लिए भारी संख्या में प्रशंसक उमड़े थे। इसके चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, ऐसे में भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा को भी लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एंट्री के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वह भी तब जब उन्होंने कई बार उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को अपना परिचय देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें एंट्री की अनुमति नहीं मिली। इस वजह से उन्हें पूर्व भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की मदद लेनी पड़ी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


